Advertisement

गले में पहनी आलू, भटे और गोभी की माला, चूल्हे पर बनाया भोजन, महिला कांग्रेस ने मंहगाई का किया विरोध

  • ज्ञानू लोखंडे
    बैतूल। बेतहाशा बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेसी महिलाओं ने धरना प्रदर्शन स्थल पर चूल्हा जलाकर भोजन किया और महंगाई का विरोध करते हुए भाजपा सरकार को जमकर कोसा। शनिवार को जिला महिला कांग्रेस कमेटी शहर बैतूल के तत्वाधान में रसोई गैस और महंगाई को लेकर उद्योग कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन स्थल पर महिला कांग्रेस नेत्रियों ने धरना स्थल पर ही चूल्हा जलाकर भोजन पकाया। महिलाओं का कहना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार में महंगाई बहुत बढ़ गई है जिसके कारण आम लोग परेशान है। रसोई गैस के दाम 1 हजार से अधिक पर पहुंच गए। गैस खरीदना आम लोगों के बस की बात नहीं है। लोग फिर से चूल्हा जलाकर भोजन बनाने को मजबूर है। हर वस्तुओं के दाम दोगुने हो चुके है। दाल, तेल, सब्जी, डीजल, पेट्रोल सभी के दाम आसमान छू रहे है। भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुई है। जनता महंगाई के बोझ तले जीने को मजबूर हो गई है। सरकार ने महंगाई पर अंकुश लगाने का जो दावा किया था वह खोखला साबित हो रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा की शिवराज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई कम करने की मांग की है। महिला कांग्रेस कमेटी की महिलाओं का कहना है कि सरकार ने महंगाई कम नहीं की तो जिला महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में और उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जवाबदारी सरकार की होगी। महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जिला महिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष मोनिका निरापुरे, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव समीर खान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button