MP News: लापरवाही के चलते दो पटवारी निलंबित, कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

MP News: बैतूल जिले में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर कलेक्टर काफी सख्त नजर आ रहे हैं। लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है। बैतूल कलेक्टर के निर्देश पर शाहपुर एसडीएम ने दो पटवारी को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इन दोनों पटवारी को निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। बता दे कि पहले भी इन पटवारी पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन कार्य में सुधार की संभावना के चलते बहाल कर दिया था। बावजूद इसके, उनके कार्य में सुधार नहीं हो सका।
जांच में मिली गंभीर चूक (MP News)
लापरवाही को लेकर लग रहे आरोपों की शिकायत में जांच की गई। जांच में पता चला कि घोड़ाडोंगरी तहसील के पटवारी प्रियेश नामदेव और दिनेश सूरजाये ने किसान पंजीयन और ई-केवाईसी जैसे कार्यों में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ग्राम मालवर और खापा में किसानों के पंजीयन अधूरे हैं। इसके अलावा, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की लगातार अवहेलना सामने आई, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हुआ।
कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम शाहपुर ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के तहत दोनों पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में दिनेश सूरजाये का मुख्यालय शाहपुर और प्रियेश नामदेव का मुख्यालय घोड़ाडोंगरी निर्धारित किया गया है। इस दौरान दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
Also Read:Holi Astrology News: 100 साल बाद होली पर आया ऐसा मुहूर्त, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत



