Champions Trophy 2025: चैंपियन बनते ही टीम इंडिया पर हुई पैसों की बरसात, मिले इतने करोड रुपए

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर कल रात को एक इतिहास रच दिया। लंबे समय बाद एक बार फिर से टीम इंडिया चैंपियन बन गई है। युवाओं का उत्साह हाई है और प्रधानमंत्री मोदी ने भी टीम इंडिया की जमकर तारीफ की और खिलाड़ियों को बधाई दिया। न्यूजीलैंड को हारते ही टीम इंडिया के ऊपर पैसों की बरसात हो गई।ICC ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही कुल 60 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया था। चलिए जानते हैं भारत को कितने रुपये मिले।
टीम इंडिया पर हुई पैसों की बरसात (Champions Trophy 2025)
साल 2000, 2013 के बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम को बतौर प्राइज मनी कुल 2.24 मिलियन डॉलर (लगभग 20 करोड़ रुपये) मिले जबकि फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड टीम को इसकी आधी राशि 11 लाख 20 हजार डॉलर (9.72 करोड़ रुपये) मिली।
सेमी फाइनल में पहुंचने वाली टीम को भी मिले थे पैसे
सेमीफाइनल में हारने वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के खाते में 560,000 डॉलर (4.86 करोड़ रुपये) आए. इतना ही नहीं टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी आठ टीम को 1,25,000 डॉलर (1.08 करोड़ रुपये) मिले. यहां बताना जरूरी हो जाता है कि इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की प्राइज मनी 2017 में हुए पिछले एडिशन से 53 गुना ज्यादा थी।
ग्रुप राउंड में जीतने वाली टीम को 34,000 डॉलर (30 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि मिली. पांचवें या छठे स्थान पर रहने वाली टीम को 350,000 डॉलर (तीन करोड़ रुपये) , जबकि सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 140,000 अमेरिकी डॉलर (1.2 करोड़ रुपये) मिले।



