Betul Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुराचार , थाने में शिकायत नहीं लिखने पर युवती ने खाया जहर, अब बयान दर्ज करने पुलिस कर रही भागदौड़

Betul Crime News: A girl was raped on the pretext of marriage, the girl consumed poison when no complaint was lodged at the police station, now the police is running around to record the statement

Oplus_131072

Betul Crime News:  बैतूल चिचोली थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवती को एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुराचार किया। पीड़ित युवती उसके साथ हुए दुराचार की शिकायत करने चिचोली और बिजादेही थाने गई थी, पुलिस ने पीड़िता की एफआईआर तक नहीं लिखी। दुराचार के बाद भी शिकायत नहीं लिखने से नाराज युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती को परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जिसकी हालात गंभीर बनी हुई है। घटना सामने आने के बाद पुलिस अब अस्पताल में दौड़-भाग कर रही है। हालाकि पीड़िता अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिचोली थाना क्षेत्र के एक ढाने में रहने वाली 25 वर्षीय युवती को ग्राम तारा गांव के एक युवक ने शादी का लालच देकर दुराचार किया। जब युवती ने शादी करने के लिए कहा तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। युवती अपने साथ हुए दुराचार की शिकायत करने चिचोली और बिजादेही थाने गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की। शिकायत दर्ज नहीं होने से परेशान युवती ने घर में ही जहरीला पदार्थ पी लिया। जिसे गंभीर हालात में चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, यहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। युवती की हालात गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि वे मंगलवार सुबह खेत में गये थे और युवती घर पर अकेली थी जिसने खेत में डाले जाने वाली खरपतवार दवा का सेवन कर लिया। युवती बेहोशी की हालात में घर में पड़ी मिली, जिसके पास दवाई की सीसी मिली है। 
आरोपी युवक पर रूपए लेने का आरोप
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि गा्रम तारा के युवक ने युवती को शादी करने का लालच दिया और युवती से युवक ने कुछ रूपए भी लिए जब युवती युवक से विवाह की बात करने लगी और रूपए वापस मांगने लगी तो युवक ने इंकार कर दिया। युवती ने युवक को कितनी राशि दी है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन भी यह नहीं बता पा रहे है कि आरोपी ने कितनी राशि लड़की से ली है। हालाकि परिजनों ने यह आरोप लगाया कि युवक ने युवती से रूपए भी लिए है।
घटना सामने आने के बाद सक्रिय दिखी पुलिस
पुलिस ने शिकायत नहीं लिखे जाने से नाराज दुराचार पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। घटना सामने आने के बाद अब पुलिस सक्रिय नजर आ रही है। पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस कर्मी अस्पताल में भागम-भाग करते दिखे। पहले ही पीड़िता की शिकायत ली जाती तो जहरीला पदार्थ खाने की नौबत नहीं आती। पुलिसकर्मियों की लापरवाही के चलते पीड़िता को जहरीला पदार्थ खाने के लिए मजबूर होना पड़ा। ऐसे गंभीर मामले में भी पुलिस शिकायत लेने में अनाकानी करती है। 
इनका कहना 
चिचोली थाने में पीड़िता की शिकायत लेने के लिए कोई महिला अधिकारी नहीं थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
निश्चल एन झारिया
पुलिस अधीक्षक, बैतूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button