March Bank Holidays List: फटाफट निपटा लें अपना जरूरी काम, मार्च के महीने में बैंकों में रहेगी लंबी छुट्टियां, देखिए लिस्ट

March Bank Holidays List: मार्च के महीने में बैंकों में लंबी छुट्टियां रहने वाली है। अगर आपको बैंक में कोई कार्य है तो फटाफट पूरा कर लीजिए वरना आपको परेशान होना पड़ सकता है।हालांकि इस दौरान ऑनलाइन कार्य होता रहेगा इसमें किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी।

मार्च के महीने में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट (March Bank Holidays List )

2 मार्च, रविवार : संडे हॉलिडे : इस दिन देश के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा.
7 मार्च, शुक्रवार : चापचर कुट फेस्टिवल : इस दिन देश के आईजॉल में बैंकों का अवकाश रहने वाला है.
8 मार्च, शुक्रवार : चापचर कुट फेस्टिवल : इस दिन देश के आईजॉल में बैंकों का अवकाश रहने वाला है.
9 मार्च, शनिवार : दूसरा शनिवार : इस दिन देश के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा.
13 मार्च, गुरुवार : होलिका दहन : देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची और तिरुवंगपुरम में बैंकों का अवकाश रहने वाला है.
14 मार्च, शुक्रवार : रंग वाली होगी : इस पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा.
15 मार्च, शनिवार : याओसेंग डे : इस दिन अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल, पटना में बैंकों का अवकाश रहेगा.
16 मार्च, रविवार : संडे हॉलिडे : इस दिन देश के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा.
22 मार्च, ​शनिवार : चौथा शनिवार और बिहार दिवस : इस दिन चौथे शनिवार होने की वजह से पूरे देश में अवकाश रहेगा. लेकिन बिहार दिवस होने की वजह से बिहार में बैंकों का विशेष अवकाश होगा.
23 मार्च, रविवार : संडे हॉलिडे : इस दिन देश के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा.
27 मार्च, गुरुवार : शब-ए-कद्र : इस दिन जम्मू और श्रीनगर में बैंकों का अवकाश रहने वाला है.
28 मार्च, शुक्रवार: जमात उल विदा : इस दिन जम्मू और श्रीनगर में बैंकों का अवकाश रहने वाला है.
30 मार्च, रविवार : संडे हॉलिडे : इस दिन देश के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा।

31 मार्च का अवकाश हुआ कैंसल

आरबीआई हॉलिडे कैलेंडर अभी भी 31 मार्च यानी ईद का अवकाश मेंशन किया हुआ है, लेकिन करीब एक हफ्ता पहले आरबीआई ने नया नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा है कि 31 मार्च को बैंक क्लोजिंग का दिन है. ऐसे में बैंकों का कोई अवकाश नहीं रहेगा. देश के सभी बैंक ओपन रहेंगे. वैसे ईद के दिन मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर सभी राज्यों में बैंकों का अवकाश होता है।

Also Read: MP News: रील बनाओ और ₹200000 का इनाम पाओ, एमपी सरकार देगी पैसा, बस करना होगा ये काम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button