MP News: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब ये 2 शहर बनाए जाएंगे महानगर

MP News: मध्य प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट का आयोजन किया गया है और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आयोजन से पहले ही साफ कर दिया था कि इससे राज्य को काफी ज्यादा लाभ होने वाला है। इस समिट के बदौलत मध्य प्रदेश को कई बड़े प्रोजेक्ट की सौगात मिली है और साथ ही साथ रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोतरी होगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल खट्टर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अधिकारी बोल रहे थे भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट नहीं हो सकती, पर मैंने कहा कि भोपाल में ही करना है। इंदौर में तो हो ही सकती है, लेकिन भोपाल में भी ये समिट करना है। सीएम डॉ मोहन ने कहा कि, इंदौर को मुंबई बनाना है, बाकी शहरों को इंदौर बनाना है। इंदौर और भोपाल को मेट्रो पोलिटियन शहर बनाना है। पहले उद्योगों से जोड़ेंगे, फिर 25 साल में सब जोड़ देंगे।

CM मोहन की घोषणा ( MP News )

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, मध्य प्रदेश में दो प्रमुख शहरों भोपाल और इंदौर में मेट्रोपॉलिटन सिटी की अवधारणा लागू की जा रही है। इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी के तहत इंदौर, देवास, धार, पीथमपुर, उज्जैन सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों को मिलाकर एक सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर विकसित किया जाएगा।

जहां सड़क, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा। इसी तरह भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी में भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा और सीहोर के साथ नर्मदापुरम के कुछ क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा, जिससे यह एक सुसंगठित और विकसित शहरी क्षेत्र बन सके।

‘अनलॉकिंग लैंड वैल्यू एंड सिटीज’ विषय पर आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सेशन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। इस सत्र में इंटीग्रेटेड टाउन पॉलिसी और ईवी (EV) पॉलिसी पर विस्तार से चर्चा हुई।

सत्र की शुरुआत नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि मेट्रो के आसपास अर्बन ग्रोथ सेंटर विकसित किए जाएंगे। साथ ही इंदौर में 30 फीसदी और भोपाल में 31 फीसदी एफएआर (FAR) बढ़ाने की योजना पर काम किया जा रहा है।

Also Read: Betul Today News: बैतूल परतवाड़ा मार्ग पर अनियंत्रित हुई यात्री बस, बड़ा हादसा होते- होते टला, इधर बाइक हादसे में युवक की मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button