India Vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, विराट कोहली ने जड़ा शानदार शतक
India Vs Pakistan: India defeated Pakistan by 6 wickets, Virat Kohli scored a brilliant century

India Vs Pakistan 2025: दुबई में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच ICC चैंपियन ट्रॉफी का दूसरा मैच खेला गया। भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। विराट कोहली ने शानदार शतक लगया है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पाकिस्तान ने 10 विकेट खोकर 49.4 ओवर में 241 रन बनाए। भारत को 242 रन का टारगेट दिया गया। पाकिस्तान टीम की तरफ से सर्वाधिक 62 रन साउद शकील ने बनाए हैं। मोहम्मद रिजवान ने 46, बाबर आजम ने 23, इमाम उल हक ने 10, आगा सलमान ने 19, तैयब ताहिर ने 4, खुशदिल शाह 38, नसीम शाह ने 14 रन बनाए है।

- यह भी पढ़ें:- MP News: एमपी में आउटसोर्स कर्मचारी का बढ़ेगा वेतन, हाईकोर्ट ने दिया आदेश, अब इतनी होगी सैलरी
टारगेट को पूरा करने मैदान में उतरी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। रोहित शर्मा 20, शुभम गिल ने 46, विराट कोहली कोहली 100 रन (नाबाद), श्रेयस अय्यर 56, हार्दिक पांड्या 8, अक्षर पटेल 3 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम ने 42.3 ओवर में 244 रन बनाएं। विराट कोहली ने अंतिम गेंद पर शानदार चौका मारकर शतक पुरा किया है।



