MP News: मप्र के हजारों छात्रों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिया बड़ा तोहफा, खाते में आएंगे ₹25000, केवल इन्हें मिलेगा लाभ

MP News: मध्य प्रदेश के प्रतिभाशाली छात्रों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा तोहफा दिया है। लैपटॉप खरीदने के लिए राज्य सरकार के द्वारा सम्मान राशि के रूप में ₹25000 अकाउंट में भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री होना हर छात्रों के अकाउंट में यह पैसे ट्रांसफर किए हैं।
90000 छात्रों को मिला तोहफा ( MP News )
मध्य प्रदेश के 89700 से अधिक छात्रों के खाते में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंगल क्लिक करके राशि ट्रांसफर की है। आपको बता दे कि लैपटॉप खरीदी के लिए सरकार ने छात्रों के खाते में टोटल 224 करोड रुपए ट्रांसफर किया है।
केवल इन छात्रों को मिलेगा लाभ
प्रशासन अकादमी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को 224 करोड रुपए लैपटॉप राशि के रूप में वितरित किया जाएगा। यह राशि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को ही दिया जाएगा। आपको बता दे की मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रतिभाशाली छात्रों के हौसला को बढ़ाने के लिए यह राशि देने का फैसला किया है।



