Vegetables Farming: अमीर बनाने वाली फसल, इसी महीने करें बुवाई, फिर इतने दिन में शुरू हो जाएगी नोट की गिनती

Vegetables Farming
Vegetables Farming

Vegetables Farming: फरवरी का महीना खत्म होने वाला है और इस महीने में सब्जियों की खेती करके आप अमीर बन सकते हैं क्योंकि सब्जी लगाने के लिए यह महीना बेहद खास माना जाता है। कृषि वैज्ञानिकों की माने तो इस महीने में जायद फसल लगाकर आप कम समय में अमीर बन जाएंगे।

जायद में करें इन सब्जियों की खेती ( Vegetables Farming )

कृषि वैज्ञानिको की माने तो , ”बरसात और ठंड के बाद फरवरी माह से जायद सीजन की शुरुआत हो जाती है. इसमें कई ऐसी बागवानी की फसले हैं, जिनकी खेती करके अच्छी आमदनी हासिल कर सकते हैं।जैसे लौकी, गिलकी, भिंडी, खीरा, कद्दू, कलिंदर (तरबूज), खरबूजा, कड़ी ककड़ी, बैगन और टमाटर। ये वो सब्जियां हैं जिनकी खेती जायद सीजन में बड़ी आसानी से की जा सकती है और मौसम भी इनके मुफीद होता है।बस थोड़ी बातों का ख्याल रखना होता है और बहुत कम समय में ये सब्जियां प्रोडक्शन देने लगती हैं।

ऐसे शुरू करें इनकी खेती

 

ठंड की विदाई और गर्मी के आगमन के साथ जायद सीजन की खेती शुरु हो जाती है।फरवरी के पहले सप्ताह से लेकर मार्च के आखिरी सप्ताह तक जायद फसल उगाना बेस्ट माना जाता है। वैसे भी जायद के सीजन में खीरा, कलिंदर, खरबूजा, भिंडी, बैगन, टमाटर, लौकी, कद्दू ये वो सब्जियां हैं जिनकी खेती अक्सर होती है।

इन सब्जियों की फसल 60 से 80 दिनों में अच्छा खासा प्रोडक्शन देना शुरू कर देती है।गर्मी के सीजन में इन सब्जियों की डिमांड भी अच्छी होती है। इसकी खेती के लिए मिट्टी को अच्छे से तैयार कर खेतों की अच्छी तरह से जुताई करवा लें।अगर गोबर खाद मिल जाए तो खेतों पर गोबर खाद डलवा दें और फिर एक बार जुताई करके उस गोबर खाद को खेतों पर फिर से मिलवा दें। फिर इन फसलों को लगाना शुरू करें. समय-समय पर इन्हें खाद दवाई देते रहें और बारीकी से उनका निरीक्षण करते रहें, तो ये फसल बहुत जल्दी उत्पादन देने लगती हैं।

रोगों का कम प्रकोप

इन सब्जियों की खेती करने से फायदा यह भी होता है कि यह गर्मी की सीजनल सब्जियां होती हैं. जब तेज गर्मी होती है तो इनमें रोग भी कम लगते हैं। कीट व्याधि बीमारियां भी कम लगती हैं. दवाइयों का भी कम इस्तेमाल करना होता है।

बंबर पैदावार, पैसा भी शानदार

वैसे देखा जाए तो गर्मी के सीजन में जो सब्जियों की फसलें होती हैं काफी डिमांडिंग होती हैं. ऐसी सब्जियों को लोग खाना गर्मी में पसंद करते हैं. खीरा, ककड़ी, कलिंदर ये वो फसलें होती हैं, जिनकी बहुत अच्छी डिमांड होती है. लोग इन्हें हर दिन खरीदते हैं और इनका सेवन गर्मियों में करते हैं. अगर उनकी खेती की जाए तो किसानों को मालामाल कर सकती हैं. इसके अलावा प्रचंड गर्मी के बीच में कद्दू लौकी जैसी सब्जियां भी लोग खाना पसंद करते हैं.

Also Read:MP News: 1 अप्रैल से मप्र के सरकारी कार्यालयों में पूरी तरह बदल जाएगा काम करने का तरीका, आदेश जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button