IAS Gaurav Kaushal: IAS ने छोड़ी नौकरी और शुरू किया यूट्यूब पर काम, अब करोड़ों में हो रही कमाई, जानें कौन है ये

IAS Gaurav Kaushal : UPSC ये शब्द भले छोटा है लेकिन इस परीक्षा को पास करने में बड़े-बड़े धुरंधरों के भी पसीने छूट जाते हैं। इस परीक्षा को पास करने के लिए कड़ी मेहनत और अथक प्रयास की जरूरत पड़ती है। आज हम आपको एक ऐसे अभ्यर्थी की कहानी बताएंगे जिसने यूपीएससी जैसे कठिन परीक्षा को पास किया लेकिन बाद में नौकरी छोड़कर मेंटर बन गए।
हम आपको हरियाणा के गौरव कौशल की कहानी बताने वाले हैं। गौरव कौशल ने IIT की परीक्षा पास की और उन्हें आईआईटी दिल्ली में एडमिशन मिल गया। लेकिन गौरव का यहां मन नहीं लगा और उन्होंने 1 साल बाद पढ़ाई छोड़ दी। यूपीएससी की परीक्षा में गौरव को 38वीं रैंक मिली थी।
हरियाणा के पंचकूला शहर के रहने वाले गौरव कौशल बचपन से ही पढ़ने में काफी होशियार थे। उन्होंने आईआईटी की परीक्षा पास की और आईआईटी दिल्ली में एडमिशन ले लिया लेकिन 1 साल के अंदर उन्होंने IIT Delhi कॉलेज को छोड़ दिया। उसके बाद उन्होंने BITS पिलानी मैं एडमिशन लिया और यहां कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने लगे। लेकिन उनके यहां मन नहीं लगा और उन्होंने यहां से भी पढ़ाई छोड़ दिया और फिर पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने एसएससी सीजीएल की परीक्षा पास की लेकिन उन्होंने नौकरी ज्वाइन नहीं किया और यूपीएससी की तैयारी करने लगे।
2012 में गौरव ने पास की यूपीएससी की परीक्षा ( IAS Gaurav Kaushal )
इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी होने के बाद गौरव कौशल ने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। 2012 में यूपीएससी की परीक्षा उन्होंने पास कर ली और उन्हें इंडियन डिफेंस स्टेट सर्विस में नौकरी मिली। उन्हें देशभर में सेवा की जमीन की देखभाल करने का काम मिला। 12 साल तक गौरव ने इस नौकरी को किया लेकिन उनका मन यहां नहीं लगा और उन्होंने इस नौकरी को छोड़ दिया।
Also Read:MP Guest Teacher News : मप्र में अतिथि शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, आ गया हाइकोर्ट का अहम फैसला
यूट्यूब चैनल चलाते हैं गौरव
गौरव आने वाली पीढ़ी को यूपीएससी के लिए उचित सलाह देना चाहते थे। गौरव आज एक मेंटरशिप प्रोग्राम चलते हैं और उनका अपना यूट्यूब चैनल है जहां से वह यूपीएससी के लिए बच्चों को सही मार्गदर्शन देते हैं। गौरव शुरू से ही अपने फैसले पर विश्वास रखते थे और कुछ अलग करना चाहते थे यही वजह थी कि उन्होंने यूपीएससी जैसी नौकरी छोड़ दी। आज देश में गौरव कौशल की एक अलग पहचान है और उनके मार्गदर्शन से लाखो बच्चे अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं।
Also Read:MP News: 1 अप्रैल से मप्र के सरकारी कार्यालयों में पूरी तरह बदल जाएगा काम करने का तरीका, आदेश जारी



