Betul Today News: केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने बैलगाड़ी की सवारी, ग्रामीण होम स्टे का किया उद्घाटन
Betul Today News: Union Minister of State Durgadas Uikey rides bullock cart, inaugurates rural homestay

Betul Today News: ग्रामीण होम स्टे का उद्घाटन करने पहुँचे केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने बैलगाड़ी पर सवारी की है। बैलगाड़ी की सवारी करते देख सब आश्चर्य चकित रह गए। शनिवार को बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी ग्राम पंचायत बज्जरवाड़ा के ग्राम बाचा में ग्रामीण होम स्टे का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके भी शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने बैलगाड़ी पर भी सवारी की है। बैल गाड़ी को आकर्षक सजाया गया था। गांव में पारंपरिक रूप से बैलगाड़ी को सजाया गया साथ ही लोक संस्कृति की ढोल की थाप ने सभी का मन मोह लिया। मंत्री का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) मोहन नागर शामिल हुए।



