MP News: मप्र में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे, महंगी हुई प्रॉपर्टी

MP News:आजकल रतलाम शहर में प्रॉपर्टी के दाम में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है इसका सबसे बड़ा वजह विश्व का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे वहां बनना माना जा रहा है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे रतलाम शहर से होकर गुजरेगा। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद यहां पर जमीन की कीमत काफी ज्यादा बढ़ गई है।

जैसे ही इस एक्सप्रेसवे का निर्माण हो जाएगा उसके बाद रतलाम से दिल्ली और मुंबई का सफर मात्र 6 घंटे में तय हो जाएगा और रतलाम शहर इस हाइवे के केंद्र में है यही वजह है कि यहां पर जमीन की कीमतें काफी महंगी हो गई है।

रतलाम शहर में बढ़ गए प्रॉपर्टी के रेट ( MP News )

रतलाम शहर में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के वजह से ही प्रॉपर्टी की रेट आसमान छू रहे हैं। यहां के विधायक चैतन्य काश्यप ने कहा कि रतलाम शहर रेलवे के बड़े जंक्शन और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का केंद्र होने के कारण काफी महत्वपूर्ण हो गया है। अभी शहर के विकास का रास्ता खुल गया है और यहां विश्व का सबसे बड़ा एक्सप्रेस में बन रहा है यही वजह है कि यहां का प्रॉपर्टी का रेट दोगुना से भी ज्यादा हो गया है. यहां पर बने कॉलोनी की कीमतें तो आसमान ही छूने लगी है।

Also Read:MP Transfer News: मध्य प्रदेश में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की तबादला सूची जारी

जैसे ही यह एक्सप्रेस में बन जाएगा उसके बाद रतलाम से 22 घंटे की जगह 12 से 13 घंटे में चालक आराम से दिल्ली या मुंबई का सफर तय कर पाएंगे। इसके साथ ही ट्रैफिक की समस्या से भी निजात मिलेगा। कहां जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे का निर्माण होने के बाद यहां पर विकास भी तेजी से होगा यही वजह है कि यहां की जमीन सोने से भी महंगी हो गई है।

Also Read:MP Guest Teacher News : मप्र में अतिथि शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, आ गया हाइकोर्ट का अहम फैसला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button