Gold- Silver Price 13 February 2025: आज सोना-चांदी के दामों में हुई बढ़ोतरी, सिल्वर 95 हजार प्रति किलो के पार
Gold- Silver Price 13 February 2025: Gold and silver prices increased today, silver crossed 95 thousand per kg
Gold- Silver Price 13 February 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 13 फरवरी 2025 दिन गुरुवार को सोना-चांदी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 85 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 95 हजार प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 85744 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 78542 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 64308 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 50160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। गुरुवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 95626 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।
- यह भी पढ़ें:- MP News: मध्य प्रदेश के इस शहर में 292 एकड़ जमीन पर बनेगा नया एयरपोर्ट, बढ़ेगी एयर कनेक्टिविटी



