Advertisement

घर मे सोते रह गए परिजन और अज्ञात लोगों ने महिला का गला घोंटकर कर दी हत्या

  • ज्ञानू लोखंडे
    बैतूल। चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में एक महिला की अज्ञात लोगों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने घटना स्थल का जायजा लिया और जांच के लिए पुलिस अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। चिचोली थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि ग्राम दुधिया निवासी रामकला पति किशन धुर्वे (35) की शुक्रवार की रात को अज्ञात ने गला घोंटकर हत्या कर दी और महिला का घर से लगभग 300 मीटर दूर नाले में शव पड़ा मिला है। पुलिस के मुताबिक महिला घर में ही सो रही थी और परिवार के अन्य लोग भी घर पर ही मौजूद थे। शनिवार सुबह जब परिजन उठे और महिला को देखा तो घर पर नहीं थी। महिला का नाले में शव पड़ा मिला। महिला के गले में साड़ी का फंदा लगा मिला है। पुलिस ने संभावना जताई है कि अज्ञात लोगों द्वारा महिला का साड़ी के पल्लू से गला घोंटकर महिला की हत्या की है। मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया गया। एसपी सिमाला प्रसाद ने थाना प्रभारी को हत्या के मामले की जांच करने के लिए टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। टीआई अजय सोनी ने बताया कि महिला के मौत के संबंध में परिजनों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button