Delhi Election Result 2025: दिल्ली में झाड़ू के बिखर गए तिनके, केजरीवाल के दलीलों को जनता की अदालत ने नकारा

Delhi Election Result 2025: The straws of the broom scattered in Delhi, Kejriwal's arguments were rejected by the people's court

Delhi Election Result 2025:  दिल्ली विधानसभा चुनाव के शनिवार को नतीजे घोषित हुए है। इस चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत मिली है। आप आदमी पार्टी के झाड़ू के तिनके बिखर गए है। आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

तथाकथित शराब घोटाले में जेल जा चुके अरविंद केजरीवाल चुनाव में जनता की अदालत में सही फैसला होने की बात कह रहे थे। जनता की अदालत ने केजरीवाल की दलीलों की नकार दिया है। प्रचंड जीत का दम भरने वाली आम आदमी पार्टी को हार का मुंह देखा पड़ा है। चुनाव परिणाम पर नजर डाली जाए तो दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में भाजपा ने 40 सीटों पर जीत हासिल की है। 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। आम आदमी पार्टी ने 18 सीट जीती है चार सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस इस बार दिल्ली में खाता भी नहीं खोल पाई है। 
आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता हारे
इस बार आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बड़े दिग्गज नेताओं को हर का सामना करना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सुरेंद्र भारद्वाज, मनोज त्यागी, शिवचरण गोयल सहित कई बड़े दिग्गज नेता इस चुनाव में हार गए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button