Budget 2025: बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा, किसे मिलेगा फायदा, जाने सम्पूर्ण जानकारी

Budget 2025: What became cheaper and what became expensive in the budget, who will get the benefit, know complete information

Budget 2025:  केंद्र की मोदी सरकार ने तीसरे कार्यकाल का अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण पेश किया है। बजट में कुछ लोगों को फायदा हुआ है तो कुछ लोगों को थोड़ा झटका भी लगा है। सरकार ने कुल 50.65 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। सबसे बड़ी राहत की बात है कि 12.75 लाख पर सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। 12 लाख की आमदनी वाले लोगों को टैक्स नहीं देना पड़ेगा। सरकार ने यहां कदम उठाकर मध्यम वर्ग लोगों को बड़ी राहत दी है। 

यह हुआ सस्ता
बजट में कई वस्तुएं सस्ती हुई है। जानकारी के मुताबिक जीवन रक्षक दवाइयां पर कस्टम ड्यूटी हटाई है। जिससे दवाई सस्ती होगी। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं, मोबाइल फोन, फुटवियर, फर्नीचर, हैंडबैग, क्रिटिकल मिनरल्स सस्ता हुआ है।
यह हुआ मंहगा
 इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले मैं कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़कर 20% कर दी है यानी यह महंगा हो गया। 
क्रेडिट कार्ड की लिमिट 5 लाख हुई
बजट में किसानों को भी राहत मिली है। कम उत्पादन वाले 100 जिलों में पीएम धन-धान्य कृषि योजना लागू होगी। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़कर 5 लाख की है। केंद्रीय एजेंसी किसानों से अगले 4 साल तक दाल खरीदेगी। देश में यूरिया बनने के लिए नए प्लांट लगेंगे जिससे खाद की कमी दूर होगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button