Betul Today News: पुत्री ने माँ की अर्थी को दिया कांधा, बेटे का किया फर्ज पूरा
Betul Today News: Daughter lent shoulder to mother's bier, fulfilled son's duty
Betul Today News: भैंसदेही ब्लाक के ग्राम मालेगांव में क्षत्रीय लोणारी कुन्बी समाज संगठन की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सत्यदेवी लोखंडे की माताजी श्रीमति सुशीला बाई ठाकरे का 65 वर्ष की उम्र में 29 जनवरी को रात्रि को स्वर्गवास हो गया। सत्यदेवी वह अपनी माता की एकलौती पुत्री है। जिन्होंने बेटे का फर्ज पूर्ण करते हुए शवयात्रा में अपनी माँ की अर्थी को कांधा दिया और शमशान घाट तक गई।
बता दे कि क्षत्रीय लोणारी कुन्बी समाज संगठन की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सत्यदेवी लोखंडे के पिताश्री वाुसदेव ठाकरे और माँ श्रीमती सुशीला ठाकरे की एकलौती पुत्री है, पेशे से शिक्षक व उनके पति सहदेव लोखंडे भी शिक्षक है। श्रीमति सत्यदेवी लोखंडे ने सामाजिक सरोकारों से प्रत्यक्ष जुड़कर सामाजिक कल्याण में कई काम किये है। सत्यदेवी लोखंडे ने अपनी स्व. माता जी के शव यात्रा के साथ समसान तक गई, बल्कि पुत्र की भांति दाह संस्कार रूपी क्रिया कर्म भी संपन्न किया है। सम्भवतः मालेगांव में ऐसा पहली बार हुआ है कि 60-70 महिलाएं शव यात्रा मे सम्मिलित हुई। शवयात्रा मे बड़ी संख्या मे सामाजिक, राजनैतिक, स्वजातिय बंधु, पत्रकारगण, रिश्तेदार शामिल हुए। सभी स्वर्गीय सुशीला बाई का नाम आंखों से अंतिम संस्कार किया।