Advertisement

भारतीय जनता युवा मोर्चा के आंठ मंडल अध्यक्ष घोषित


बैतूल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, बैतूल जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की सहमति से आंठ मंडलो के अध्यक्ष घोषित किए है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में 17 मंडल अध्यक्षो की घोषणा की जा चुकी है। भाजपा मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार विशाल लोखंडे मुलताई ग्रामीण, जित्तू ठाकुर बडोरा, आशीष शुक्ला पाढर, अरविंद रघुवंशी मोरखा, सागर शिवहरे भैसदेही ग्रामीण, दिलीप माधव भौरा, अनिलसिंह राजपुत बैतूल ग्रामीण और जितेन्द्र राठौर को भीमपुर मंडल का अध्यक्ष घोषित किया गया है।
बैतूलबाजार मंडल उपाध्यक्ष को पितृशोक, भाजपा नेताओ ने शोक व्यक्त किया
बैतूल। बैतूलबाजार मंडल के भाजपा उपाध्यक्ष निशी वर्मा के पिताजी एवं उन्नत कृषक बलदेव वर्मा के आकस्मिक निधन पर भाजपा नेताओ ने शोक संवेदना व्यक्त की है। सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डा.योगेश पंडाग्रे ने बलदेव वर्मा के दुखद निधन पर श्रृद्वांजलि अर्पित करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button