IAS Radha Awasthi : बेटी को अफसर बनने के लिए पिता ने दी बड़ी कुर्बानी, बेटी ने IAS बन बढ़ाया शान

IAS Radha Awasthi : हर शख्स की मेहनत हमेशा रंग लाती है। यदि मेहनत को सही दिशा में हो तो हर कोई सफल हो सकता है। अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदारी और कड़ी मेहनत का नतीजा ही होता है कि यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षाओं को भी क्रैक कर जाते हैं।

उत्तर प्रदेश के एक किसान की बेटी ने भी यूपीएससी परीक्षा में टॉप रैंक लाकर यह साबित करके दिखाया हैं। किसान परिवार में जन्मी बेटी ने पूरे देश में सातवीं रैंक हासिल की है। उनके पिता किसान थे। बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्होंने अपने गांव तक को छोड़ दिया, ताकि बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके और आज उनकी यही कठिन तपस्या का नतीजा है कि उनकी बेटी ने ऑल इंडिया सातवीं रैंक हासिल की है।

हम आपको किसान की बेटी राधा अवस्थी की कहानी बता रहे हैं। जिसने पहले ही प्रयास में यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2023 में सफलता प्राप्त की और प्रभावशाली AIR-7 हासिल कर दिखाया।राधा अपने पिता के सपने को साकार कर कई लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी।

उत्तर प्रदेश के गांव रहने वाली है राधा ( IAS Radha Awasthi )

राधा अवस्थी उत्तर प्रदेश के पचनेही गांव की रहने वाली है। राधा के पिता एक किसान है और माता हाउसवाइफ है। राधा अपने तीन बहनों और एक भाई के साथ गांव में रहती थी।राधा के पिता अनिल अवस्थी खेती का काम करते थे और जो भी कमाई होता था उसे अपने बच्चों की पढ़ाई के ऊपर खर्च कर देते थे।

22 साल पहले उत्तर प्रदेश के अनिल अवस्थी अपने बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए लखनऊ शिफ्ट हो गए। कहते हैं कि जीवन में अगर कुछ बड़ा हासिल करना है, तो रिस्क लेना बहुत जरूरी है और जो रिस्क नहीं उठा सकते, वो लोग केवल भीड़ का हिस्सा बनकर रह जाते हैं।लखनऊ नया शहर था और छोटे-छोटे बच्चों के साथ वहां रहना उनके लिए काफी मुश्किल था लेकिन अपने बच्चों भविष्य के लिए अनिल ने यह हर रिस्क उठाया।

अनिल अवस्थी के चारों बच्चे हैं कामयाब

उनका बेटा गुजरात में इंजीनियर है, उनकी सबसे बड़ी बेटी एक इंटर कॉलेज में लेक्चरर है, उनकी दूसरी बेटी बैंक मैनेजर है और उनकी तीसरी बेटी यूपीएससी परीक्षा पास कर चुकी है।राधा अवस्थी ने लखनऊ में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और कॉलेज करने के बाद उन्होंने M.Tech की डिग्री हासिल की और पढ़ाई के दौरान ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। 2023 में राधा ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर दिखाई। अनिल अवस्थी का कहना है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में काम नहीं है और उन्हें भी उड़ने के लिए पंख देना होगा ताकि वह अपने सपने को साकार कर दिखाएं।

Also Read:MP Job News : एमपी बिजली विभाग में 2573 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानिए आवेदन से जुड़े डीटेल्स

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button