Ration Card Rule: 15 फरवरी से इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन, सरकार ने बदला नियम

Ration Card Rule: हमारे देश में आज भी कई ऐसे लोग हैं जो दो वक्त की रोटी का इंतजाम नहीं कर पाते। ऐसे लोगों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा फ्री राशन योजना चलाई जाती है। इस योजना के अंतर्गत फ्री में और सस्ते दर पर लोगों को राशन उपलब्ध कराया जाता है।
केंद्र सरकार ने फ्री राशन योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है। 15 फरवरी से पहले जिन्होंने अपना ई केवाईसी नहीं कराया है उन्हें राशन का लाभ नहीं मिलेगा और राशन कार्ड लिस्ट से उनका नाम कट जाएगा।
ई केवाईसी है जरूरी ( Ration Card Rule )
केंद्र सरकार का कहना है कि ईकेवाईसी बेहद जरूरी है क्योंकि जो लोग ईकेवाईसी नहीं कराएंगे उन्हें अब राशन नहीं मिलने वाला। कई ऐसे लोग हैं जो फर्जी राशन कार्ड का उपयोग करते हैं और राशन लेते हैं। सरकार के द्वारा फर्जी राशन कार्ड को रोकने के लिए ई केवाईसी करने के लिए कहा गया है ताकि फर्जी लोगों की पहचान हो सके।
कई बार ई केवाईसी के डेडलाइन में बढ़ोतरी की गई है लेकिन अब सरकार के द्वारा इस डेडलाइन में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। 15 फरवरी के बाद ई केवाईसी नहीं करने वाले लोगों का नाम राशन कार्ड लिस्ट से काट दिया जाएगा।



