Aaj Ka Rashifal 26 January 2025 : आज इन राशि वालों को होगा धन लाभ, जाने सभी राशियों का हाल

Today's horoscope 26 January 2025: Today these zodiac signs will get monetary benefits, know the condition of all zodiac signs

Aaj Ka Rashifal 26 January 2025 : आज 26 जनवरी 2025 दिन रविवार आज माघ माह कृष्णा पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज का योग व्याघात रहेगा। आज मूल  नक्षत्र  है। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:12 बजे से 12:55 बजे तक है।  राहुकाल का समय है शाम 04:34 बजे से शाम 05:55 बजे तक रहेगा। आज चंद्रमा धनु राशि  और सूर्य मकर राशि  में रहेंगे। आज का दिशाशूल है पश्चिम दिशा है।

  

मेष राशि Aries Today Horoscopes
मन की टेंशन दूर होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा न करें। सेहत ठीक बनी रहेगी। व्यापार संबंधित कार्यों पर फिर से विचार करने का दिन है।
 शुभ रंग मरून
वृषभ राशि Taurus Today Horoscopes
भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक कोई अच्छी खबर मिलेगी। जीवन में सुकून बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। व्यापार में ध्यान देने का समय है।
  •  शुभ रंग केसरीया
मिथुन राशि  Gemini Today Horoscope
 प्रत्येक काम सावधानी से करें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत बनी है। रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है। अपने सेहत का ध्यान रखें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
  •  शुभ रंग लाल
कर्क राशि Cancer Today Horoscope
मानसिक तनाव कम होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। उधर लेनदेन से बचें। प्रत्येक काम सोच समझकर करें। सेहत ठीक बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के योग बने हुए हैं।
  •  शुभ रंग क्रीम
सिंह राशि  Leo Today Horoscopes
आज उधर लेनदेन से बचें। किसी से मतभेद हो सकता है। परिवार को और वक्त देने का समय है। क्रोध की वजह से काम बिगड़ सकता है। सेहत पर ध्यान देना होगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
  • शुभ  रंग ऑरेंज
कन्या राशि Virgo Today Horoscopes
मन की चिंता दूर होगी। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बनेगी। रिश्तेदारों से संबंध सुधरेगा। आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापार में स्थिति बेहतर बनी है।
 शुभ रंग सफेद
 
तुला राशि  Libra Today Horoscopes
 प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनेंगे। मन उत्साहित बना रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। नई योजना बनाने का समय है। लाभ में वृद्धि के योग बने हैं। व्यापार से जुड़े फैसले लेने का समय है।
  •  शुभ रंग गुलाबी
वृश्चिक राशि Scorpio Today Horoscop
मित्रों से किसी विषय पर चर्चा हो सकती है। धन लाभ के रास्ते बनेंगे। कहीं दूर से अच्छी खबर मिलेगी। इसी बात को लेकर आज अड़े ना रहे। लंबी दूरी की यात्रा से बचें। व्यापार में निवेश की स्थिति बनी है।
 
शुभ  रंग पीला
धनु राशि SagittariusToday Horoscopes
 प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरी हो जाएंगे। मन की चिंता दूर होगी। धन लाभ के योग बने हैं। कुछ नया करने की योजना बनेगी। विदेश से संबंधित कार्य सफल होंगे। व्यापार में लाभ के योग बने हैं।
  • शुभ रंग केसरिया

मकर राशि Capricorn Today Horoscopes

महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। अपने खर्चों को नियंत्रित रखें। जीवन में सुख सुविधा बढ़ेगी। विदेश से संबंधित काम में लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। व्यापार से जुड़े काम पूरे होंगे।

  •  शुभ रंग ग्रीन
कुंभ राशि Aquarius Today Horoscopes
आज आपके खर्चे बड़े रहेंगे। सेहत के मामले में ध्यान दें। जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। करियर के मामले में सोच समझकर निर्णय ले। अपने मन की बात सबसे शेयर ना करें। व्यापार में हानि हो सकती है।
  •  शुभ रंग नीला
मीन राशि Pisces Today Horoscopes
धन लाभ के योग बने हैं। किसी काम में व्यस्त रहेंगे। तरक्की के लिए नई योजना बनेगी। संतान से सुख मिलेगा। किसी विवाद को बढ़ावा ना दे। व्यापार से जुड़े काम पूरे हो जाएंगे।
  • शुभ गुलाबी

टीप: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नही है। राशिफ़ल में दी गई जानकारी ज्योतिषियों के बताए अनुसार/ धर्मग्रंथों/ ग्रह नक्षत्र, मान्यताओं के आधार पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button