Betul News Today: साहेब गजब कर दिया आपने, कृषि मंडी की सुध नही ले रहे और रेत मंडी खोलने की कर दी मांग
Betul News Today: Sir, you have done something amazing, you are not taking care of the agricultural market and have demanded to open the sand market
Betul News Today:- बैतूल में कांग्रेस के पूर्व मंत्री पूर्व मुलताई विधायक सुखदेव पांसे की एक मांग ने कई लोगों को अचंभित कर दिया है। मांग भी ऐसी वैसी नही है। जिले में रेत मंडी खोलने की मांग कर दी। साहेब अपने मुलताई विधानसभा में संचालित कृषि मंडी की तो सुध नही ले पा रहे और उन्होंने रेत मंडी की ज्यादा पड़ी है। मुलताई की कृषि मंडी के हाल बेहाल है। पांसे ने इस कृषि मंडी पर अब तक कोई ध्यान नही दिया। अपने आप को किसान का बेटा बताने वाले पांसे को किसानों की चिंता कम रेत वालों की चिंता ज्यादा है। गरीबों के सुख दुख का साथी बताने वाले पांसे गरीबो को चिंता छोड़ अमीरों के फायदे के लिए अधिक सोच रहे है। यही कारण है कि विधानसभा चुनाव में जनता ने आपको नकार दिया और करारी हार का सामना करना पड़ा। पांसे को यह नही मालूम कि रेत मंडी से क्या गरीबों का भला होने वाला या किसानों का? पांसे की मांग से अधिकारियों के का भी दिमाग ठनकने लगा है।- यह भी पढ़े:- Betul Road Accident: स्कूल बस पलटी, एक दर्ज बच्चें घायल, बस में फंसे बच्चों को कांच तोड़कर निकाला बाहर
एक अधिकारी ने तो कहा कि प्रदेश में कही भी रेत मंडी नही हैं। आखिरकार रेत मंडी खोलने की डिमांड कर पांसे किसका भला करना चलते है? रेत मंडी की मांग किसी के गले नही उतर रही है। कुछ कांग्रेसी खुद दबी जुबान से पांसे की रेत मंडी खोलने की डिमांड को बकवास बता रहे है। साहेब आपका बस चले तो आप रेत को सब्जी भाजी जैसे दुकान लगकर बेच दे।




