Saif Ali Khan Attack News: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से किया हमला, अस्पताल में किया भर्ती
Saif Ali Khan Attack News: Bollywood actor Saif Ali Khan attacked with a knife, admitted to hospital
Saif Ali Khan Attack News: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर अज्ञात ने हमला कर दिया है। सैफ अली खान को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती किया है। सूचना मिलती ही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात लगभग 3:00 बजे मुंबई खार स्थित घर पर सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया है। सैफ अली खान को गले, पीठ, हाथ और रीड की हड्डी में गंभीर चोट आई है। सैफ अली खान पर 6 बार चाकू से हमला किया है। क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी कैसे अंदर प्रवेश हुआ सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी जानकारी जुटा जा रही है।



