MP BJP District President List: मध्य प्रदेश में भाजपा के 15 जिला अध्यक्षों के नाम घोषित, कुल 47 जिलो के अध्यक्षों की हो चुकी घोषणा
MP BJP District President List: Names of 15 district presidents of BJP announced in Madhya Pradesh, total 47 district presidents have been announced

MP BJP District President List: मप्र में भाजपा ने बुधवार को फिर 15 जिलों के जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है। अब तक मध्य प्रदेश में भाजपा ने कुल 47 जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर चुके हैं। अभी भी 15 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा बाकी है।
जानकारी के मुताबिक भाजपा ने सीधी जिले मे अध्यक्ष देव कुमार सिंह, रायसेन में राकेश शर्मा, सिवनी में मीणा बिसेन, रीवा में वीरेंद्र गुप्ता, बैतूल से सुधाकर पवार, बड़वानी अजय यादव, अली राजपुर में संतोष परवल, झाबुआ में भानू भूरिया, मुरैना में कमलेश कुशवाहा, मंडला में प्रफुल्ल मिश्रा, भिंड में देवेंद्र नरवरिया, उमरिया आशुतोष अग्रवाल, नर्मदापुरम में प्रीति शुक्ला, अगर ओम मालवीय, मंदसौर में राजेश दीक्षित को जिलाध्यक्ष बनाया है।




