Betul Cold News: ठंड का प्रचंड प्रहार, बैतूल में 5.5 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

Betul Cold News: Severe cold wave, minimum temperature drops by 5.5 degrees in Betul

Betul Cold News:  बैतूल इन दोनों शीतलहर की चपेट में है। अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी आभारी गिरावट दर्ज की है। बैतूल में बुधवार का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया है। तापमान में एकाएक 5.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण शीतलहर चल रही है। ठंड के कारण लोगों को अलाव का सहारा और गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बता दे कि मंगलवार को दिनभर शीतलहर चलते चली जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई थी। अब रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।
रबी फसल को होगा फायदा
बढ़ती ठंड से रबी फसल को फायदा होगा। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम अभी फसलों के अनुकूल बना हुआ है। जितनी ठंड पड़ेगी उतना फसलों को फायदा होगा किसानों को सिंचाई कम करनी पड़ेगी। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि रबी फसल के लिए न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम और अधिकतम तापमान 15 डिग्री तक रहना चाहिए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button