OYO Rules: अब बाबू सोना को नहीं मिलेगी होटल में एंट्री, OYO नें बुकिंग पॉलिसी में किया बदलाव, जान लें वरना होगी जेल

OYO Rules: ओयो भारत के किसी भी शहर में सस्ते में होटल उपलब्ध कराता है और युवाओं के लिए यह काफी ज्यादा फेमस है। लेकिन आम लोगों की अवधारणा होती है कि ओयो में लोग प्राइवेट टाइम गुजारने जाते हैं। कंपनी ने इस धारणा को तोड़ते हुए चेकइन के रूल्स में बदलाव कर दिया है। मेरठ में नया नियम लागू किया गया है और धीरे-धीरे पूरे देश में इस नियम को लागू कर दिया जाएगा। अब अविवाहित कपल की होटल में एंट्री बैन कर दी जाएगी।
जानिए क्या है नई पॉलिसी ( OYO Rules )
ओयो होटल में कमरा बुक करते समय आपको सरकार के नए नियम का पालन करना होगा। चेक इन करते समय आपको अपना वैलिड पहचान पत्र और रिश्ते का प्रमाण दिखाना होगा चाहे वह बुकिंग ऑनलाइन हो या ऑफलाइन। जाने से पहले आपको अनिवार्य दस्तावेज दिखाना जरूरी है इसके साथ ही होटल पार्टनरों को यह छूट दी जाएगी कि वह स्थानीय सामाजिक मान्यताओं के आधार पर कपल के बुकिंग को अस्वीकार कर सकते हैं।
Also Read:MP News: मध्य प्रदेश के 29 जिलों में होने जा रहा बड़ा बदलाव, सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन
इस नए चेक इन पॉलिसी के अनुसार होटल में जाने पर आपको प्रमाण पत्र दिखाना जरूरी है। होटल अविवाहित कपल को एंट्री देंगे या नहीं यह उनके ऊपर निर्भर करता है। लंबे समय से विरोध के बाद इस नए नियम को लागू किया गया है। सभी लोगों को इस नए नियम का पालन करना होगा वरना उनकी परेशानी बढ़ सकती है।



