Betul Secretary Suspended News: दो लापरवाह सचिवों को जिला पंचायत सीइओ ने किया निलंबित, बिना किसी सूचना के पंचायत से थे अनुपस्थित

Betul Secretary Suspended News: District Panchayat CEO suspended two careless secretaries, they were absent from the Panchayat without any information

Betul Secretary Suspended News:  बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहना और शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले दो सचिवों के जिला पंचायत सीइओ ने निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार  प्रकाश कानडे, ग्राम पंचायत सचिव देडपानी जनपद पंचायत भैंसदेही को बिना सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने एवं शासकीय कार्यो में लापरवाही करने के करण उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गई है।
    इसी प्रकार से  अशोक पाल, ग्राम पंचायत सचिव कुम्हारटेक जनपद पंचायत बैतूल को बिना सूचना एवं बिना अवकाश स्वीकृति के निरंतर अनुपस्थित रहने, पंचायत बैठके, स्थाई समितियों की बैठके एवं ग्राम सभा का आयोजन नियमानुसार नहीं किये जाने, एवं ग्राम पंचायत के अभिलेख का संधारण करने में लापरवाही बरतने  कारण उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गई है।
  दोनों सचिवों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बैतूल श्री अक्षत जैन द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button