MP medical Colleges: नए साल में एमपी में खुलेंगे 52 मेडिकल कॉलेज, इन जिलों को मिलेगी सौगात

MP medical Colleges: मध्यप्रदेश के लगभग हर जिले में अब मेडिकल कॉलेज होगा। प्रदेश में लगभग नए मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए मोहन सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है। आने वाले 2025 में सरकार पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज खोलेंगे।
2003 से 4 तक कांग्रेस की सरकार के दौरान प्रदेश में मात्र 4 से 5 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन अब राज्य में लगातार मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ रही है। कुछ समय पहले ही नीमच, मंदसौर और सिवनी में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया गया था। राज्य में पहले से 13 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं। अब वर्तमान में 30 मेडिकल कॉलेज हो गए। इन कॉलेज में 5000 अंडर ग्रेजुएट सीट भी है।
Also Read:MP News: मध्य प्रदेश के 29 जिलों में होने जा रहा बड़ा बदलाव, सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन
प्रदेश में 52 मेडिकल कॉलेज होंगे ( MP medical Colleges )
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हम आने वाले एक साल में प्रदेश में 52 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह सारे में नए मेडिकल कॉलेज पीपीपी मॉडल पर खोले जाएंगे। सरकार मेडिकल सुविधाओं को सुधारने के प्रयास कर रही है। मरीज को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। इसके लिए भी सरकार प्रयासरत है।
Also Read:MP IAS Officers Promotion: मध्य प्रदेश सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति, जारी की गई सूची
मध्य प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने से अब आने वाले समय में प्रदेश के मरीजों को बड़े शहरों की तरफ नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अपने शहर में ही बेहतर उपचार मिल जाएगा और पैसों की बचत भी होगी।
Also Read:MP News: साल 2025 में मोहन सरकार देगी 5 बड़ी सौगात, जनता के लिए शुरू होगी ये योजनाएं



