Rule Changed: 1 जनवरी 2025 से बदल गए UPI, WhatsApp और Amazon Prime से जुड़े ये जरूरी नियम, देखें!

Rule Changed: आज 1 जनवरी 2025 से डिजिटल पेमेंट व्हाट्सएप और अमेजॉन प्राइम से जुड़े नियमों में बदलाव हो गया है।रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने यूपीआई पेमेंट करने वाले लोगों को बड़ा तोहफा दिया है और वही व्हाट्सएप अब कुछ स्मार्टफोन में नहीं चलेगा। तो आईए जानते हैं किन नियमों में हुआ है बदलाव…
UPI 123Pay की बढ़ी लिमिट ( Rule Changed )
फीचर फोन यूजर्स के लिए शुरू की गई UPI 123Pay सर्विस की लिमिट को भारतीय रिजर्व बैंक ने बढ़ाने का फैसला किया है। पहले इसके माध्यम से ₹5000 ट्रांसफर होते थे लेकिन आज 1 जनवरी 2025 से ₹10000 ट्रांसफर होंगे।
अब इन स्मार्टफोंस में नहीं चलेगा व्हाट्सएप
व्हाट्सएप दुनिया का सबसे बड़ा मैसेजिंग प्लेटफार्म है लेकिन आज से इसे कई स्मार्टफोन में इसे बंद कर दिया गया है। पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन में व्हाट्सएप नहीं चलेगा क्योंकि इसमें सिक्योरिटी की दिक्कत है।
Amazon Prime से जुड़े नियम
अमेजन प्राइम वीडियो OTT के लिए आज यानी 1 जनवरी 2025 से डिवाइस लिमिट कम कर दी गई है। यूजर्स अमेजन प्राइम वीडियो को अधिकतम दो टीवी पर ही एक साथ एक्सेस कर पाएंगे। दो से ज्यादा टीवी पर प्राइम वीडियो एक्सेस करने पर यूजर्स को अलग से मेंबरशिप लेनी होगी। हालांकि, मोबाइल डिवाइस के लिए फिलहाल लिमिट के बारे में कंपनी ने जानकारी शेयर नहीं की है।



