MP News: मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों की छुट्टी पर बड़ा अपडेट, सामने आई नई जानकारी

MP News:
MP News:

MP News: मध्य प्रदेश में लगातार खबर आ रही है कि शीतकालीन अवकाश को बढ़ाया जाएगा। कुछ स्कूलों में ठंड की 5 दिन की छुट्टियां घोषित की गई थी वहीं कुछ स्कूलों में नोट से 10 दिन की छुट्टियां घोषित की गई। अलग-अलग स्कूलों में छुट्टियों का अलग-अलग शेड्यूल देखकर गार्जियन को भी परेशानी होने लगी है और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि स्कूलों में कितने दिन की छुट्टी है।

स्कूलों में अलग-अलग दिन पर रहेगी छुट्टियां ( MP News )

एमपी में इस बार राज्य सरकार के कोर्स वाले सरकारी और प्राइवेट स्कूलों तथा केंद्र सरकार के सीबीएसई, आईसीएसई कोर्स वाले स्कूलों में अलग अलग अवकाश अवधि की घोषणा की गई है। प्रदेश के केंद्रीय स्कूलों में 9 और 10 दिन की छुट्टी घोषित की गई है वहीं राज्य सरकार के स्कूलों में केवल 5 दिन का अवकाश दिया गया है। हालांकि रविवार पड़ने के कारण राज्य सरकार के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश एक दिन और बढ़कर 5 दिन की बजाए 6 दिनों का हो गया है।

आईसीएसई से संबद्ध एमपी के केंद्रीय व अन्य विद्यालयों में 10 दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इन स्कूलों में 24 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 तक अवकाश रहेगा। 3 जनवरी 2025 से स्कूल खुलेंगे। 24 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 तक का यानि 9 दिनों का शीतकालीन अवकाश रहेगा। 2 जनवरी 2025 को स्कूल खुलेंगे।

एमपी गवर्नमेंट के कोर्स के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 31 दिसंबर से 4 जनवरी 2025 तक का यानि 5 दिनों का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

Also Read:MP News: मोहन सरकार का बड़ा फैसला, नए साल में इन कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी, जानें पूरी खबर 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button