MP News: 1 जनवरी से मध्य प्रदेश में बदल जाएगा ये नियम, अब राज्य में नहीं चलेगी अधिकारियों की मनमानी

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश में अब ऑनलाइन फाइल पर काम किया जाएगा। राज्य के प्रशासनिक भवन वल्लभ भवन में अब अधिकारी और बाबू ऑनलाइन फाइल पर काम करेंगे। 2025 से नई फ़ाइलीग व्यवस्था शुरू होने वाली है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद एक क्लिक पर फाइल की पूरी जानकारी मिल जाएगी। 2025 जनवरी से वल्लभ भवन में 39 विभागों में ई ऑफिस प्रणाली लागू की जाएगी। इस प्रणाली के लागू होने के बाद तमाम सरकारी फाइलें कंप्यूटर पर दिखने लगेगी। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी विभागों में इस व्यवस्था को लागू करने का आदेश जारी किया है।

जानिए क्या होता है ई ऑफिस ( MP News )

मध्यप्रदेश में ई ऑफिस प्रणाली के तहत सभी काम ई-ऑफिस पर होंगे। इसमें नोटशीट कम्प्यूटर पर ही तैयार होंगी। इस नई प्रणाली में काम करने के दौरान कोई परेशानी न आए, इसके लिए सभी अधिकारी कर्मचारियों को इसकी ट्रेनिंग दिलाई जा रही है। ट्रेनिंग के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। अभी तक 39 विभागों को ई-ऑफिस की ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

मोहन सरकार में ज्यादातर काम होंगे ऑनलाइन

इसके बाद 39 विभागों में से 17 विभागों से शुरूआती स्तर पर इसका उपयोग शुरू कर दिया है।बाकी 22 विभागों को भी इसकी शुरूआत करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने इसको लेकर सभी विभाग प्रमुखों को नोटशीट भेजकर निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि सभी फाइलों की स्कैनिंग की जाए।

Also Read:Central Employee: 2025 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, सैलरी में होगी जबरदस्त उछाल, केंद्र सरकार ने बनाया नया प्लान

तीन चरणों में लागू होगी नई प्रणाली

प्रदेश में ई-ऑफिस प्रणाली को तीन चरणों में लागू करने की तैयारी है। सबसे पहले 1 जनवरी से मंत्रालय में कम्प्यूटर पर ही काम शुरू हो जाएगा। इसके तहत सभी काम ई ऑफिस के रूप में ही होंगे। इसके बाद सभी संचालनालयों में और फिर प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों में इसे लागू किया जाएगा। इस प्रणाली के लागू होने से जहां काम में तेजी आएगी, साथ ही कागज और स्टेशनरी की भी बचत होगी। इसके अलावा फाइल ढूंढने के नाम पर लोगों को चक्कर नहीं काटने होंगे।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में 6 नए जिले बनाने की तैयारियां हुई शुरू, जानिए लिस्ट में कौन-कौन नाम है शामिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button