Business Idea: गेहूं नहीं खेत में लगाएं ये फसल, 5 साल तक घर बैठे होगी कमाई

Business Idea: आप अगर खेती करके अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो नेपियर घास की खेती करना आपके लिए सही रहेगा। इस घास की खेती करके आप कम समय में अधिक कमाई कर सकते हैं। नेपियर घास पशुओं के सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है और दुधारू पशुओं को इस कचरा खिलाने से दूध में बढ़ोतरी होती है।
एक बार इस घास को अगर आप खेत में लगाएंगे तो 5 साल तक आराम से इसकी कटाई कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात है कि इसकी खेती करने में आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। हमारे देश में इसे हाथी घास भी कहा जाता है। यह गन्ने की तरह दिखता है और मूल रूप से यह थाईलैंड में उगने वाला घास है लेकिन अब इसकी खेती भारत में भी होने लगी है। नेपियर घास से पशुओं की दूध उत्पादन क्षमता बढ़ती है साथ ही उन्हें बीमारियां भी नहीं होती।
कम समय में मालामाल बनाएगा यह घास ( Business Idea )
नेपियर घास की खेती किसी भी मौसम में किया जा सकता है। बरसात के मौसम में जब अन्य चारा उपलब्ध नहीं होता है तब नेपियर घास काफी फायदेमंद साबित होता है। इस घास को बन के लिए इसके डेंटल का इस्तेमाल किया जा सकता है। जुलाई से अक्टूबर के महीने में इसकी खेती की जाती है।
इस घास से होती है तगड़ी कमाई
इस घास से निकलने वाले डंठल को बेचकर किसान बंपर कमाई कर सकते हैं। मुख्य रूप से इसकी खेती राजस्थान उत्तर प्रदेश बिहार बंगाल असम उड़ीसा आंध्र प्रदेश तमिलनाडु कर्नाटक महाराष्ट्र केरल हरियाणा और मध्य प्रदेश में की जाती है।
एक बार आप इसे अपने खेत में लगाएंगे तो 10 साल तक यह घास आराम से आपको पैसा देगा। प्रति एकड़ लगभग 300 से 400 क्विंटल तक घास का उत्पादन होता है और जब आप इसकी कटाई करेंगे तो इसकी शाखाएं फिर से फैलने लगती है। इसकी खेती करके आप इसे अच्छे दाम में भेज सकते हैं और आपको बस फायदा ही फायदा होगा।