Crime News Today: ढाबे पर चाकू बाजी में युवक की हत्या, दो युवा गंभीर रूप से घायल
Crime News Today: Young man killed in knife fight at a dhaba, two youths seriously injured

Crime News Today: बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ढाबे पर चाकू बाजी हुई। घटना में चाकू से गोद एक युवक की हत्या कर दी है। चाकू लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक झल्लार थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजस्थानी ढाबे पर शनिवार की रात को कुछ युवकों के बीच चाकू बाजी हुई। इस चाकू बाजी में विनोद पिता मुन्ना धुर्वे 28 वर्ष निवासी चिचोला ढाना की हत्या कर दी है। चाकू बाजी में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में महादेव विश्वकर्मा नंदू विश्वकर्मा शामिल है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर्ज शुरू कर दी है। झल्लार थाना प्रभारी मनोज उइके ने बताया कि हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी बैतूल निवासी रोशन प्रधान कपिल को हिरासत में लिया है। झल्लार निवासी विशाल प्रधान फरार चल रहा है।



