MP News: संत सियाराम बाबा का 116 साल की उम्र में हुआ निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

MP News: मध्य प्रदेश के प्रमुख संत सियाराम बाबा आज बुधवार सुबह दुनिया को अलविदा कह गए। सियाराम बाबा भटियांन स्थित आश्रम में अंतिम सांस लिए हैं। 116 साल की उम्र में उन्होंने देह त्याग दिया। आपको बता दे सियाराम बाबा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उनसे मिलने आश्रम आए हुए थे।
जानिए कौन है संत सियाराम बाबा ( MP News )

संत सियाराम बाबा का आश्रम खरगोन जिले के भट्टियांन में है, जहां वे नर्मदा किनारे तपस्या करते हैं। विगत कई वर्षों से नर्मदा किनारे तपस्या कर रहे संत सियाराम बाबा अपनी योग साधना और अलग-अलग चमत्कारों के लिए जनमानस के बीच काफी प्रसिद्ध है।
संत सियाराम बाबा की उम्र 100 साल से भी ज्यादा है, जहां इस उम्र में लगातार एक लंगोट पहनकर रोजाना कई घंटे तक रामायण की चौपाई पढ़ते हैं। संत सियाराम बाबा आश्रम में आने वाले भक्तों को अपने हाथों से चाय पिलाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि, सियाराम बाबा की केतली में चाय कभी खत्म नहीं होती।



