Advertisement

गौ तस्करों ने हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं पर किया हमला

  • ज्ञानू लोखंडे
    बैतूल। जिले में गौवंश तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहे है। गौवंश तस्करों को पकडऩे गए राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं पर तस्करों ने हमला कर दिया। जिसमें दो लोगों को चोट आई है। एक कार्यकर्ता का मोबाईल छिनकर तस्कर भाग गए। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि गौवंश तस्करी हो रही है। झल्लार क्षेत्र से जंगल के रास्ते पैदल मवेशियों को कत्लखाने ले जाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने तस्करों को मवेशियों को ले जाने से रोका तो तस्करों द्वारा हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं पर ही हमला कर दिया। जिसमें निलेश मंसूरे और कमल आर्य को गंभीर चोट आई है। एक कार्यकर्ता का मोबाईल फोन छिन लिया। कुछ तस्करों ने कार्यकर्ताओं पर पथराव किया, लेकिन पथराव में कोई घायल नहीं हुआ है। गौवंश तस्करी की सूचना झल्लार पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, तब तक कुछ गौ तस्कर भागने में कामयाब हो गए। कत्लखाने ले जाते 12 नग गाय और 8 नग बैल बरामद किए है। जिन्हें गौशाला भेज दिया है। गौवंश को पकडऩे में राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कमल आर्य, आनंद परते, निलेश मंसूरे, सुनील मंसूरे, सुनील विश्वकर्मा, श्यामलाल कासदेकर, संजय कासदेकर, बबलू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button