MP Transfer News : सरकार ने एक ही दिन में बदल दिए कई IAS अफसर, लिस्ट हुई जारी

MP Transfer News:
MP Transfer News

MP Transfer News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बड़े स्तर पर अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।8 दिसंबर रविवार की रात सामान्य प्रशासन विभाग ने ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर आदेश जारी कर दिया है।

इन विभागों में नए सचिव और उप-सचिव की नियुक्ति हुई ( MP Transfer News )

के.सी गुप्ता को राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

अरुण कुमार परमार को मुख्यमंत्री के उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अपर आयुक्त (राजस्व) रीवा संभाग के पद पर तैनात थे।

आशीष तिवारी को मुख्य सचिव कार्यालय के उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह उप सचिव, जल संसाधन विभाग के पद पर कार्यरत थे।

संस्कृति विभाग एवं पर्यटन विभाग के उप सचिव पद पर जगदीश कुमार गोमे को नियुक्त किया गया है।

जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन के सचिव पद पर जमुना भिड़े को नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी (IAS Transfer Posting)

जिला पंचायत भिंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर सुनील दुबे को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह उप सचिव, संस्कृति विभाग एवं पर्यटन विभाग के पद पर कार्यरत थे।

स्वास्थ्य सेवाएं, अपर संचालक के पद पर मनोज कुमार सरियाम को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अपर आयुक्त-सह-पंजीयक सहकारी संस्थाएं मध्य प्रदेश के पद पर कार्यरत थे।

अपर आयुक्त राजस्व रीवा संभाग के पद पर नीतू माथुर को नियुक्त किया गया है। वह मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी ग्वालियर के पद पर कार्यरत थी।

मयंक अग्रवाल को प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के पद पर नियुक्त किया गया है।

पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रही तन्वी हुड्डा को अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर इंदौर के पद पर पदस्थ किया गया है।

Also Read:MP Board Exam Time Table: MP बोर्ड का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा, देखें PDF

रजनी सिंह को वि.अ.क-सह-श्रम, एमपी इंदौर और प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर के पद पर नियुक्त किया गया है।

दिनेश कुमार मौर्य, उपसचिव, मध्य प्रदेश शासन राजस्व विभाग को वि.क.अ-सह-नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।

Also Read:MP New Nursing College: एमपी में नहीं खुलेगा एक भी नया नर्सिंग कॉलेज, हाई कोर्ट पहुंची सरकार

अमित तोमर, अपर सचिव “कार्मिक”, सामान्य प्रशासन विभाग को पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक, भोपाल पद पर नियुक्त किया गया है। अपर सचिव “कार्मिक”, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Also Read:MP News: मप्र में निकली बंपर सरकारी नौकरी, 12 पास भी करें अप्लाई, जल्दी करें

MP Transfer News:
MP Transfer News:
MP Transfer News:
MP Transfer News:
MP Transfer News:
MP Transfer News:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button