Ladli Bahna Yojna: इन लाडली बहनों को नहीं मिलेगी 19वीं किस्त, सरकार ने जारी किया आदेश

Ladli Bahna Yojna
Ladli Bahna Yojna

Ladli Bahna Yojna: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है ताकि महिलाएं अपने खर्च के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहे। लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

कई महिलाओं के खाते में लाडली बहन योजना की किस्त नहीं आई है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ नियम और शर्तें बनाई गई हैं, जिनका पालन नहीं करने पर महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आते हैं। इन शर्तों का पालन करने वाली महिलाओं को ही लाडली बहना योजना की राशि मिलेगा।

वार्षिक आय सीमा (MP Ladli Bahna Yojna)

जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

जिन महिलाओं का परिवार आयकर दाता है, उन महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

सरकारी कर्मचारी 

लाडली बहना योजना के नियम के अनुसार जिन महिलाओं के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

Also Read:MP New Nursing College: एमपी में नहीं खुलेगा एक भी नया नर्सिंग कॉलेज, हाई कोर्ट पहुंची सरकार

जानें नए आवेदन कब खुलेंगे?

राज्य में कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिलता है, ऐसी महिलाएं नए आवेदन कर सकती हैं। हालांकि अभी नए आवेदक के लिए विंडो नहीं खुली है। माना जा रहा हैं कि जल्द ही सरकार की तरफ से विंडो खोली जाएगी। इसके बाद आप आवेदन कर सकती हैं।

Also Read:MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के इन 5 जिलों में गरज- चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभवना, इस दिन से लौटेगी ठंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button