बिना वजह चेन पुलिंग करना पड़ेगा भारी, प्रति मिनट के हिसाब से देना होगा इतना जुर्माना, रेलवे में नियमों में किया बदलाव

Indian Railway : कई बार ऐसा होता है बिना वजह ही लोग चेन पुलिंग करते हैं इसकी वजह से रेलवे को काफी घाटा लग जाता है। लेकिन अब रेलवे ने नियमों में बदलाव कर दिया है और बिना वजह चेन पुलिंग करने वाले लोगों से ₹500 जुर्माना के अलावा डिस्टेंशन चार्ज यानी की ट्रेन के ठहराव का खर्च भी वसूला जाएगा। प्रति मिनट के हिसाब से ₹8000 वसूला जाएगा और अगर ट्रेन 5 मिनट रुकी तो ₹40000।
चेन पुलिंग के वजह से रेलवे को हो रहा है नुकसान ( Indian Railway )
रेल अधिकारियों ने कहा की चेन पुलिंग के वजह से काफी नुकसान हो रहा है क्योंकि एक बार चेन पुलिंग हो जाए तो ट्रेन को दोबारा शुरू करने में 5 से 7 मिनट का समय लग जाता है और कभी-कभी तो 10 मिनट तक का भी समय लग जाता है। इसकी वजह से रेलवे को नुकसान हो रहा है।
Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में अब इतनी मंजिल की बना सकते बिल्डिंग, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
6 दिसंबर से नया नियम होगा लागू
भोपाल मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने जानकारी दिया कि पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में यह नियम 6 दिसंबर से लागू होने वाला है।नहीं पूर्वोत्तर रेलवे में कुछ दिन पहले ही इसे लागू कर दिया गया है।
इसे लागू करके चेन पुलिंग करके उतरने चढ़ने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा इसके साथ ही उनसे जुर्माना लिया जाएगा। लेकिन 10 साल से कम आयु के बच्चे और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों से इसके लिए जुर्माना नहीं लिया जाएगा।



