MP Weather Update: मध्य प्रदेश के इन जिले में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, बैतूल में बूंदाबांदी
MP Weather Update: Chances of rain with thunder and lightning in these districts of Madhya Pradesh, drizzle in Betul
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल गया है। ठंड के बीच बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में बारिश के आसार बने है। एक नया सिस्टम एक्टिव होने के कारण मौसम में बदलाव आया है। मौसम बदलने और बदल जाने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है।बैतूल में बूंदाबांदी
ठंड के बीच बैतूल जिले में बुधवार दोपहर को बूंदाबांदी हुई है। करीब 15 से 20 मिनिट तक बूंदाबांदी होते रही। अगले 24 घंटे के दौरान फिर बारिश के आसार बनी हुई है। बदल जाने से बैतूल में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो गई। न्यूनतम तापमान 16.5 और अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री दर्ज किया है।
ठंड में यह रखे सावधानी
ठंड में पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े जैसे दस्ताने, टोपी, मफलर, एवं जूते आदि पहने।
इस समय विभिन्न प्रकार की बीमारियों की संभावना अधिक बढ़ जाती है, जैसे- फ्लू, सर्दी, खांसी एवं जुकाम आदि के लक्षण हो जाने पर चिकित्सक से संपर्क करें। शीत लहर के समय जितना संभव हो सके घर के अंदर ही रहें और कोशिश करें कि अतिआवश्यक हो तो ही बाहर यात्रा करें।
पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों से युक्त भोजन ग्रहण करें एवं शरीर की प्रतिरक्षा बनाए रखने के लिए विटामिन-सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं एवं नियमित रूप से गर्म पेय पदार्थ का अवश्य सेवन करें। कोहरे में मौजूद कण पदार्थ और विभिन्न प्रकार के प्रदूषक के संपर्क में आने पर फेफड़ों की कार्यक्षमता कम होने, खांसी और सांस की समस्या बढ्ने की संभावना है, अतः मास्क का प्रयोग करे। वाहन को धीमी या औसत गति पर चलाये, अगली वाली गाड़ी से पर्याप्त दूरी बनाये रखे एवं फॉग लैंप का इस्तेमाल करे।



