Ginger farming tips : अदरक के खेत में डालें ये खाद, लहलहा उठेगी फसल, होगा बंपर पैदावार

Ginger farming tips: सर्दियों के मौसम में अदरक की मांग काफी ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि सब्जी से लेकर चाय तक बनाने में इसका इस्तेमाल जरूर शुरू से किया जाता है। आज के समय में किस बड़े पैमाने पर अदरक की खेती करते हैं। आप अगर अदरक की खेती करते हैं तो आपको यह बात जरूर जानना चाहिए की पैदावार में कैसे बढ़ोतरी करें क्योंकि पैदावार बढ़कर ही कमाई बढ़ेगी। अदरक के पैदावार बढ़ाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका नाइट्रोजन खाद निभाता है तो आपको यह जरूर जानना चाहिए कि कब कितने मात्रा में नाइट्रोजन खाद डालना है।
आप अगर अदरक की खेती कर रहे हैं तो नाइट्रोजन को दो बराबर भागों में बांट लीजिए और इसका पहला हिस्सा बिजाई के 75 दिन बाद और बाकी हिस्सा बिजाई के 3 महीने बाद डालना चाहिए। आपको ध्यान रखना है की रोपाई के 4 से 6 सप्ताह बाद यूरिया जैसे नाइट्रोजन वाले उर्वरक का उपयोग भी आप कर सकते हैं।
अदरक में जरूर डालें नाइट्रोजन युक्त खाद ( Ginger farming tips )

अदरक के लिए आपके प्रति हेक्टेयर 75 किलो नाइट्रोजन डालना चाहिए। प्रति एकड़ के हिसाब से आपको 25 किलो नाइट्रोजन खेतों में डालना चाहिए इसके साथ ही आपको जैविक खाद जैसे कंपोस्ट का इस्तेमाल भी करना चाहिए।
Also Read:MP News: एमपी में व्हाइट टॉपिंग तकनीक से बनाई जाएगी सड़के, इन 21 जिलों के सड़कों का होगा निर्माण
गोबर का करें इस्तेमाल
आप अगर अदरक का अच्छा उपज चाहते हैं तो आपको खेत की तैयारी के समय प्रति एकड़ 2 से 3 टन गोबर का खाद मिट्टी में डालना चाहिए। जिंक की कमी पूरा करने के लिए आपको खेत में जिंक सल्फेट का उपयोग करना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे अधिक बारिश हो रही हो तो यूरिया और नाइट्रोजन खाद का इस्तेमाल खेतों में ज्यादा नहीं करें। इस तरह खेती करने से आपको काफी ज्यादा उपज होगी।



