Mata Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु यात्रा के पहले करे यह काम, अन्यथा हो सकती परेशानी
Mata Vaishno Devi: Devotees going to Mata Vaishno Devi should do this work before the journey, otherwise there may be trouble
Mata Vaishno Devi: जम्मू कश्मीर माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु यात्रा करने से पहले यह काम जरुर करें अन्यथा यात्रा के दौरान परेशानी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक माता वैष्णो देवी साइन बोर्ड द्वारा ताराकोट मार्ग से सांझी छत के बीच 12 किलोमीटर लंबे रोपवे परियोजना की घोषणा की है। इस परियोजना मैं रोपवे लगने पर श्रद्धालु कुछ ही मिनट में 12 किलोमीटर का सफर आसानी से तय कर लेंगे। 250 करोड रुपए की लागत से रोपवे परियोजना पूरी होगी।- यह भी पढ़े:- Indian Railway: रेलवे ने आम जनता को दी बड़ी सौगात, 1 दिसंबर से इन ट्रेनों का किराया होगा कम, आदेश जारी
रोपवे परियोजना का विरोध
जम्मू कश्मीर कटरा स्थित माता वैष्णो देवी में रोपवे परियोजना का जमकर विरोध हो रहा है। निजी दुकान संचालक पालकी, घोड़े, पिट्ठू सहित अन्य लोगों ने हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण पिछले तीन दिनों से दुकान बंद है। दुकान बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर आप भी यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधानी जरूर रखें। हालांकि वैष्णो देवी की यात्रा जारी है।
- यह भी पढ़े:- MP Ladli Bahna Yojna: लाड़ली बहनों के लिए बुरी खबर, अब इनको नहीं मिलेगी अगली किस्त, सरकार ने काट दिए नाम
पैदल यात्री आसानी से दर्शन कर पा रहे हैं। दुकान बंद होने के कारण खाने-पीने की वस्तुओं के लिए थोड़ा परेशान होना पड़ रहा है। हड़ताल को देखते हुए श्रद्धालु अपनी पूरी व्यवस्था के साथ दर्शन करने पहुंच सकते हैं।



