MP Weather Update:  मध्य प्रदेश के चार जिलों में कोहरे का अलर्ट, जल्द बदलेगा मौसम

MP Weather Update: Fog alert in four districts of Madhya Pradesh, weather will change soon

MP Weather Update:  मध्य प्रदेश में ठंड के बीच मौसम विभाग ने घना कोहरा छाया रहने का अलर्ट जारी किया है। कोहरा छाया रहने से विजिबिलिटी कम रहेगी। मौसम विभाग भोपाल में मंगलवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के  ग्वालियर, दतिया, भिण्ड, मुरैना जिलों में माध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। कोहरे की घनी चादर छा सकती है।

पचमढ़ी में तापमान 8 डिग्री पर पहुंचा
मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मंगलवार को पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के 16 जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम है। बैतूल का तापमान 12.5 भोपाल का 14.2, राजगढ़ का 12.4, छिंदवाड़ा 12.2, ग्वालियर 13.0, मंडला का 10.4, खजुराहो 11.3 डिग्री दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button