सावधान : WhatsApp पर आने वाला शादी का कार्ड खाली कर सकता है आपका अकाउंट, साइबर क्राइम ब्रांच ने जारी किया अलर्ट

WhatsApp
WhatsApp

WhatsApp : आज के समय में लोग बड़े पैमाने पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। दिन प्रतिदिन व्हाट्सएप का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है और लोग अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों कामों के लिए बड़े पैमाने पर व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं। जैसे-जैसे व्हाट्सएप का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे फ्रॉड की समस्याएं भी बढ़ती जा रही है।

भारत में हर साल बड़े पैमाने पर शादी होती है और इन शादियों में कार्ड भी खूब छपवाया जाता है। ऐसे में फ्रॉड की घटनाएं भी वेडिंग कार्ड के माध्यम से होने लगी है। अभी के समय में कैसे मामले सामने आए हैं जिसमें व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर शादी के कार्ड आते हैं और उसे पर क्लिक करते ही बैंक अकाउंट खाली हो जाता है। एक छोटी सी गलती से आप ठगी के शिकार हो सकते हैं।

जानिए कैसे हो रहा है WhatsApp के माध्यम से ठगी

व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शादी का कार्ड भेजा जाता है और जैसे ही आप इस निमंत्रण कार्ड पर क्लिक करते हैं आपके अकाउंट से पैसे कट जाते हैं। शादी के कार्ड पर क्लिक करते ही मालवेयर वायरस आपके मोबाइल फोन में आ जाता है जिसके वजह से हैकर्स आपका पूरा मोबाइल हैक कर लेते हैं और पैसे निकाल लेते हैं।

Also Read:MP News: जाम की समस्या होगी खत्म, भोपाल में डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने की तैयारी शुरू 

जानिए इससे बचने का तरीका

अगर आपके मोबाइल फोन पर किसी भी तरह का अनजान नंबर से शादी का कार्ड आता है तो आपको उसे पर क्लिक करने की जरूरत नहीं है क्योंकि एक छोटी सी गलती की वजह से आप परेशानी में फंस जाते हैं। अगर आपके साथ फ्रॉड हो गया है तो आप तुरंत पुलिस को सूचना दे।

Also Read:MP News: मध्यप्रदेश में जल्द रिटायर्ड होंगे लाखों कर्मचारी, इन विभागों में आएगी बंपर वैकेंसी, मांगी गई खाली पदों की जानकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button