MP News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, युवक की मौत, एक गंभीर घायल

MP News
MP News

MP News: बैतूल गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। गंज थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि शनिवार की शाम को जाम उमरी के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में ललित पिता भूरा नवड़े  उम्र 32 वर्ष की मौत हो गई है। हादसे में मृतक का दामाद भी घायल हो गया है।

MP News
MP News

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुँची और जांच शुरू की है।पुलिस के मुताबिक बाइक सवार बघवाड जा रहे थे। उमरी जोड़ के पास हादसा हो गया। मृतक का रविवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौपा दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में एक साथ बंद होंगे 500 नर्सिंग कॉलेज! यह है वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button