Crime News Today: युवक की गर्दन पर तलवार से किया प्राणघातक हमला, इधर दूसरी घटना में युवक ने लगाई फांसी
Crime News Today: A youth was attacked with a sword on his neck, while in another incident a youth committed suicide by hanging himself

Crime News Today: बैतूल शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देशावाड़ी में मंगलवार की रात को गांव के ही एक युवक पर एक अन्य व्यक्ति ने तलवार से गर्दन पर प्राणघातक हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया था। यहां से एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तलवार से हमला करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शाहपुर थाना प्रभारी जयपाल इवनाती ने बताया कि ग्राम देशावाड़ी में मंगलवार की रात को कमलेश हनोतिया नाम के युवक पर गांव के ही सुखदेव विश्वकर्मा (50) ने तलवार से गर्दन पर हमला कर दिया है। इस हमले में कमलेश की गर्दन में गंभीर चोट आई है। रात में ही युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां से युवक को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में बढ़ोतरी हो सकती है। पुलिस के मुताबिक तलवार से हमला करने वाला अधेड़ की दिमागी हालत ठीक नहीं है। आरोपी सुखदेव ने मंगलवार दिन में अपने भाई पर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया था, जिसे भी गंभीर चोट आई है। परिजनों ने बताया कि सुखदेव की कुछ दिनों से मानसिक हालत ठीक नहीं है, वह किसी पर भी हमला कर दे रहा है। शाहपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
घोड़ाडोंगरी। घोड़ाडोंगरी तहसील के बाकुड़ गांव में मंगलवार शाम करीब 4 बजे एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सारनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाकुड़ गांव में सुमित कुमरे (20) साल ने अज्ञात कारणों के चलते ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।



