MP News: MP के 48 लाख बुजुर्गों के लिए गुड न्यूज, 1 हफ्ते ने योजना का लाभ देने के आदेश

MP News: मध्य प्रदेश के 48 लाख बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जाएगा। जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार बुजुर्गों की सबसे ज्यादा संख्या इंदौर में और सबसे कम संख्या निवाड़ी में है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत नए नाम को जोड़ने का आदेश सरकार ने दे दिया है। इसके लिए राज्य के 1048 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। इसमें 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का उपचार किया जाएगा।
सभी कलेक्टरों को जारी किया गया निर्देश ( MP News )
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 70 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को हर साल ₹500000 तक का मुक्त इलाज दिया जाएगा और इसको लेकर कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है। जारी किए गए निर्देश के अनुसार आयुष्मान योजना के लिए पात्रता का निर्धारण आधार कार्ड में दर्ज उम्र के आधार पर ही किया जाएगा।
इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड और समग्र फैमिली आईडी कार्ड की जरूरत पड़ेगी।पात्र वरिष्ठ नागरिकों को एबी पीएम-जेएवाय के अंतर्गत एक नया विशिष्ट कार्ड जारी किया जाएगा।
MP के किन जिलों में कितने बुजुर्ग
लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई सूची में इंदौर में 70 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों की संख्या 3 लाख 90 हजार 487 है। वहीं सबसे कम बुजुर्ग निवाड़ी जिले में 25 हजार 964 हैं। नवगठित जिले पांढुर्ना में 26 हजार 78, मैहर में 47 हजार 715 और मऊगंज में 51 हजार 865 बुजुर्ग 70 साल से अधिक आयु के हैं। इसके अलावा भोपाल में 2 लाख 8 हजार 999, सतना में एक लाख 12 हजार 720, राजगढ़ में एक लाख 10 हजार 161, देवास में एक लाख 3 हजार 729, खरगोन में एक लाख 1 हजार 480, ग्वालियर में 1 लाख 91 हजार 963, सागर में एक लाख 49 हजार 789, रीवा में एक लाख 47 हजार 242, जबलपुर में एक लाख 88 हजार 490, उज्जैन में एक लाख 58 हजार 551, भिंड में एक लाख 31हजार 934, छतरपुर में 1 लाख 26 हजार 620, मुरैना में 1 लाख 20 हजार 825 और रतलाम में 1 लाख 969 हैं।
Also Read:MP Patwari Transfer: एमपी में एक साथ हटाएं जाएंगे 12 हजार पटवारी, ये हैं वजह



