MP News: अयोध्या के तर्ज पर होगा MP के इस शहर का विकास, पर्यटको को मिलेगी खास सुविधाएं , CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

MP News: मध्य प्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदेश के धार्मिक स्थलों का रिनोवेशन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा पर्यटन क्षेत्र में विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। अब चित्रकूट शहर का विकास अयोध्या के तर्ज पर किया जाएगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्री रामलीला महोत्सव के समापन समारोह में इस बात का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम चित्रकूट के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
चित्रकूट का किया जाएगा विकास ( MP News )

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अयोध्या में 500 साल के इंतजार के बाद राम जी की प्राण प्रतिष्ठा हुई और इसके बाद लगातार देश में सनातन की धारा बह रही है। चित्रकूट के कण-कण में भी राम बसे हैं इसलिए चित्रकूट का भी विकास अयोध्या के तर्ज पर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि भगवान राम ने चित्रकूट में ही समझ में बदलाव करने का संकल्प लिया था। इस धार्मिक स्थल के भौगोलिक संरचना में बदलाव होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने काफी सोच विचार के बाद इस पर फैसला लिया है। जल्दी अयोध्या के तर्ज पर इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।



