Betul Mandi Bhav 28 October 2024 : आज 28 अक्टूबर 2024 के बैतूल मंडी भाव, आगामी 6 दिन तक बंद रहेगी खरीदी
Betul Mandi Bhav 28 October 2024 : Betul Mandi Bhav today 28 October 2024, purchase will remain closed for the next 6 days
Betul Mandi Bhav 28 October 2024 : सोमवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 28 अक्टूबर 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 24 हजार 962 बोरे रही। 3537 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 3510 बोरे , मक्का की आवक 17895 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है। दीपावली पर्व के कारण 29 अक्टूबर से 3 नवंबर 2024 तक मंडी में खरीदी बंद रहेगी। अब 4 नवंबर को खरीदी शुरू होगी।
कृषि उपज मंडी में मक्का और गेहूं की सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में सोमवार को उपज की आवक में बढोतरी हुई है। गेंहू और मक्का की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के उपज की आवक नही हुई
सोमवार को मंडी में मूंग और उड़द की आवक नही आई। गत दिनों मूंग के दाम 5500 से लेकर 6011 रुपये तक है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द की आवक नही आई पिछले दिनों दाम 7200 प्रति किवंटल के पार है।

