Terrorist Attack In Kashmir: जम्मू- कश्मीर के बारामूला में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, 2 जवान हुए शहीद

Terrorist Attack In Kashmir: Terrorist attack on army vehicle in Baramulla, Jammu and Kashmir, 3 soldiers martyred

फ़ाइल फ़ोटो

Terrorist Attack In Kashmir:  कायर आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के बारामूला में फिर सेना के वाहन पर  हमला किया है। इस हमले में सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग नागिन क्षेत्र 18 राष्ट्रीय राइफल्स के वाहन पर गुरुवार को हमला कर दिया है। इस हमले में 3 जवान घायल हो गए थे। तत्काल घायल जवानों को श्रीनगर के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। घायलों में उपचार के दौरान 2 जवानों को मौत हो गई।

हमला होते ही सेना के जवान एक्शन में आ गए। जवानों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस आतंकी हमले में तीन से अधिक आतंकियों के शामिल होने की संभावना जताई है। फिलहाल सेना सर्च ऑपरेशन कर आतंकियों की तलाश में जुटी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button