MP DA Hike Update: खुशियों से भरी होगी एमपी के सरकारी कर्मचारियों की दिवाली, 7% बढ़कर मिलेगा DA!

MP DA Hike Update: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में 7% कम महंगाई भत्ता का रहे हैं। राज्य के कर्मचारी लगातार सरकार से केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता देने की दबाव बना रहे हैं। लंबे समय से कर्मचारी मुख्यमंत्री से मांग कर रहे थे की दिवाली के अवसर पर उन्हें 7% महंगाई भत्ता मिले।

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग न्यूज: मप्र सरकार ने धनतेरस से पहले बढ़ाया कर्मचारियों का DA, 10 माह का एरियर भी मिलेगा

केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता ( MP DA Hike Update )

सूत्रों की माने तो 1 नवंबर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर सकते हैं। कुछ समय पहले ही केंद्र सरकार के द्वारा महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी हुई जिससे महंगाई भत्ता 53% पहुंच गया जबकि राज्य के कर्मचारियों को 46% महंगाई भत्ता मिलता है।

महंगाई भत्ता बढ़ने से बढ़ेगी सैलरी

महंगाई भत्ता अगर बढ़ जाती है तो सैलरी में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।अब देखना होगा की दिवाली तक सरकार मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की मांग पूरी करती है या फिर कर्मचारियों को और ज्यादा संघर्ष करना होगा।

राज्य की मोहन सरकार ने 2024 25 के बजट में महंगाई भत्ते और राहत के लिए 58 परसेंट की दर से प्रावधान रखा था।अगर 46 परसेंट के दर से भुगतान किया जाता है तो 12% की वृद्धि के लिए अलग से बजट प्रावधान की जरूरत नहीं होगी। 2025-26 में महंगाई भत्ते में जबरदस्त उछाल होने की उम्मीद है।

Also Read:MPPGCL Recruitment: बिजली विभाग में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, लाखों रुपए होगी सैलरी, जल्द करें आवेदन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button